{"_id":"64e89a49099688b4770bb630","slug":"woman-was-beaten-so-much-that-she-miscarried-case-filed-against-six-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : महिला को इस कदर पीटा कि हो गया गर्भपात, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : महिला को इस कदर पीटा कि हो गया गर्भपात, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 25 Aug 2023 05:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Aug 2023 05:40 PM IST
सार
बीच-बचाव के लिए उसकी गर्भवती बहू पहुंची तो उसे भी पीटा गया। पिटाई में बहू का गर्भपात हो गया है। करारी कोतवाली पुलिस ने सुखरानी की तहरीर पर नन्दू, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार, सुग्गी देवी समेत छह लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करारी कस्बे के इंद्रानगर मामूली बात को लेकर हुई मारपीट मामले में एक महिला का गर्भपात हो गया। शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर लिया है। इंद्रानगर मोहल्ले की सुखरानी पत्नी भैया लाल का कहना है उसका पड़ोसी नन्दू से भूमि विवाद है। इसी रंजिश को लेकर पिछले दिनों महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
इसे लेकर नन्दू ने अपने परिजनों व अन्य के साथ मिलकर उसके घरवालों को जमकर पीटा। घर में घुसकर तोडफोड़ भी की गई। बीच-बचाव के लिए उसकी गर्भवती बहू पहुंची तो उसे भी पीटा गया। पिटाई में बहू का गर्भपात हो गया है। करारी कोतवाली पुलिस ने सुखरानी की तहरीर पर नन्दू, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार, सुग्गी देवी समेत छह लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन