फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman murdered by banging her head with a brick

ईंट से सिर कूंचकर महिला की हत्या

Mon, 11 Oct 2021 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered by banging her head with a brick
Woman murdered by banging her head with a brick - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल कोतवाली के मोहम्मदा गांव के समीप तालाब किनारे रविवार सुबह एक महिला का रक्तरंजित शव मिला। महिला की सिर कूंचकर हत्या की गई थी। लाश के बगल में खून से सनी ईंट भी मिली। उसका गला भी गमछे से कसा गया था।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तमाम कोशिशों के बावजूद लाश की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में शिनाख्त के लिए सूचना भेजी है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के यूसुफपुर व मोहम्मदाबाद गांव के बीच स्थित तालाब के किनारे यमुना नदी पर पुल बनाने वाले पीपे रखे हैं। रविवार सुबह तालाब की तरफ शौच के लिए गए यूसुफपुर के ग्रामीणों ने पीपे के पीछे एक 35 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल भर के भीतर खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला की हत्या ईंट से सिर कूंचकर की गई थी। उसका गला भी गमछे से कसा मिला। महिला ने हरे व कत्थई रंग की साड़ी और ब्लॉउज पहन रखी थी। कान में बाली व पैरों में सैंडिल भी थी और चेहरे पर मास्क लगा था। पास में ही खून से सनी हुई ईंट व एक ब्यूटी क्रीम पड़ी मिली। महिला काफी सजी-धजी थी। आशंका है कि हत्यारे उसे मारने की नियत से ही यहां लेकर आए थे।
यूसुफपुर गांव के चौकीदार संदीप कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। तमाम कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास पड़ी संदिग्ध वस्तुओं को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ चायल श्यामकांत व थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे ने भी घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। एएसपी समर बहादुर ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है। लाश की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
रात में बत्ती गुल होने से नहीं मिली पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की मदद
पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से दो किमी पहले पुरखास गांव में सड़क किनारे स्थित दो मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज से मदद लेने का प्रयास किया। लेकिन शनिवार रात को बिजली कटौती के कारण अंधेरे में सीसीटीवी कैमरे में फुटेज साफ नहीं आ रही थी। इस कारण पुलिस को मायूस होना पड़ा।
एक से अधिक थे हत्यारे
घटनास्थल पर महिला का शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों की संख्या एक से अधिक रही होगी। क्योंकि हत्या वाले स्थान पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। इससे पता चला रहा है कि कातिलों ने पहले उसका गला गमछे से कसा होगा। इसके बाद सिर पर ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया गया। फिलहाल ब्लाइंड मर्डर पुलिस के लिए चुनौती भरा है।
बाइक से महिला को लाने की चर्चा, मौके पर मिले पहिए के निशान
घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित नंदापुरवा गांव में ग्रामीणों के बीच रविवार दोपहर चर्चा सुनने को मिली कि शनिवार रात करीब नौ बजे एक बाइक पर दो महिलाएं व पुरुष गांव पहुंचकर यमुनापार उतरने के लिए रास्ता पूछ रहे थे। तीनों ने मास्क भी लगा रखा था। जब ग्रामीणों ने उन्हें रात में नाव नहीं चलने की बात बताई तो तीनों वापस हो लिए।

रविवार सुबह महिला का शव मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि यह महिला वही है, जिन लोगों ने शनिवार रात यमुनापार उतरने का रास्ता पूछा था। दूसरी तरफ जांच के दौरान पुलिस को भी घटनास्थल पर बाइक के पहियों के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे महिला को बाइक पर बैठाकर घटनास्थल तक लेकर आए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed