{"_id":"5fcfd5b98ebc3ecf674fd6fe","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-car-kaushambi-news-ald293516950","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
Woman dies after being hit by car
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के केशौवापुर गांव के समीप हाईवे पर सोमवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से जख्मी महिला की मौत हो गई। महिला का इलाज प्रयागराज में चल रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
केशौवापुर गांव में रहने वाली कौशल्या देवी (55) पत्नी झुरई लाल का गांव के बाहर हाईवे स्थित रिलाइंस के पेट्रोल पंप के पास खेत है। सोमवार शाम कौशिल्या खेत गई थी। वापस लौटते वक्त कानपुर की तरफ से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार बैगनआर कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कौशिल्या को गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कौशिल्या को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मंगलवार भोर कौशिल्या ने दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद पुलिस ने कार चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया है। मंगलवार शाम तक कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।