{"_id":"5d7948948ebc3e012c65227f","slug":"wife-killed-her-husband-with-a-partner-kaushambi-news-ald254621690","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने साथी संग की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने साथी संग की थी पति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने साथी संग की थी पति की हत्या
अवैध संबंध का खुलासा होने पर दिया घटना को अंजाम
रविवार को करारी के तियारा जमापुर में मिली थी लाश
मोबाइल की कॉल डिटेल से हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली पुलिस ने बुधवार को तियरा जमापुर में हुए बहोरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। बहोरे की हत्या उसकी पत्नी ने अपने आशिक व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी। आरोपी पत्नी व आशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
करारी के तियरा जमालपुर गांव में रविवार को एक अधेड़ का शव मिला था। कातिलों ने उसकी हत्या के बाद सिर को ईंट से कूच डाला था। इसके कारण लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सोमवार को समाचार पत्रों व सोशल मीडिया की खबर के बाद सरायअकिल के डहिया गांव से आई रानी ने शव की शिनाख्त अपने पति बहोरे के रूप में की। बताया कि उसका पति पल्लेदारी करता था। सात सितंबर को वह किसी के साथ घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इस पर पुलिस ने बहोरे की पत्नी रानी की कॉल डिटेल व डहिया में जाकर पड़ताल की तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं। बताया जाता है कि रानी ने करारी के हकीमपुर निवासी दक्खिनी से घटना वाली रात कई बार फोन पर बात की थी। इस पर पुलिस ने दक्खिनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। बुधवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने रानी और दक्खिनी को मीडिया के सामने पेश कर घटना का खुलासा किया। दक्खिनी ने बताया कि रानी से उसका कई साल से संबंध है। इसकी जानकारी रानी के पति बहोरे को हो गई थी। इस वजह से उसने अपने साथी करारी कोतवाली के इब्राहिमपुर निवासी मेवालाल व गुलफुल के साथ मिलकर बहोरे को मार डाला। मेवालाल आदि को 50 हजार रुपया देने का वादा किया था। सात सितंबर को मेवालाल व गुलफुल बहोरे को तियरा जमालपुर लाए और यहां शराब पिलाने के बाद उसकी सिर कूचकर हत्या कर दी गई। एसपी ने बताया कि अवैध संबंध के कारण हत्या की गई थी। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।