{"_id":"0fc654f0419f0f32d72a30b0f5631ba2","slug":"widow-trying-to-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा से रेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा से रेप की कोशिश
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा युवती से सोमवार की शाम पड़ोसी ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। उधर, युवक की धमकी से युवती सहमी हुई है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसके पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। वह बच्चों के साथ घर में रहती है। बताया कि सोमवार की शाम वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन
बच्चे पड़ोस में ही खेलने गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक बहाने से उसके घर आ गया। उसे घर में अकेली देख युवक ने उसे दबोच कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए युवती ने शोर मचा दिया। चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े।
गांववालों को आता देख युवक उसे जान से मारने की धमकी देेते हुए भाग निकला। रात होने के कारण युवती ने मंगलवार की सुबह कोखराज कोतवाली जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने और जानलेवा धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
एसओ जेपी यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच और आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। बताया कि उसकी धरपकड़ को दबिश दी गई थी, लेकिन युवक घर से फरार था। वहीं युवक की हरकत और धमकियों से युवती सहमी हुई है।