फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Who is the murderer of Shaista's death?

शाइस्ता की मौत का गुनहगार कौन ?

Thu, 20 Jun 2019 12:59 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 20 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Who is the murderer of Shaista's death?
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मंझनरपुर। सिराथू के चर्चित शाइस्ता मर्डर केस ससुराल और मायके वालों के बीच उलझकर रह गया है। दो साल पहले मोहल्ले के शीबू सिद्दीकी से लव मैरिज करने वाली शाइस्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है। ऐसे में शीबू को जेल भेजने के बाद पुलिस की जांच दिशा तय नहीं कर पा रही है। अब बिसरा रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सिराथू कस्बे के गाजी का पुरवा निवासी फारुख की बेटी शाइस्ता की लव मैरिज 14 मार्च 2017 को मोहल्ले के शीबू सिद्दीकी के साथ हुई थी। दोनों परिवार की रजामंदी पर निकाह की रस्म अदा की गई। इसके बाद शीबू के घरवालों ने शाइस्ता की विदाई नहीं कराई। शीबू को सऊदी अरब भेज दिया गया। इधर शाइस्ता अपने मायके में ही रह रही थी। नौ अप्रैल 2019 को शाइस्ता का शव गांव के एक खेत में मिला। शाइस्ता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके दामाद शीबू ने घरवालों के साथ मिलकर उसकी बेटी को मार डाला। तहरीर में यह भी लिखा कि बेटी रात को घर में खाना खाकर सो रही थी। इसके बाद सुबह उसकी लाश मिली। घटना के करीब आठ माह पहले शीबू अपने घर आ चुका था।
विज्ञापन


शाइस्ता की मौत की जानकारी होने पर वह भी अपनी पत्नी के गायब होने की गुमशुदगी लिखाने पहुंच गया। मामले में पुलिस ने शीबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शाइस्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो सका। ऐसे में पुलिस ने बिसरा प्रिजर्व कर लिया। अब मामले में नया मोड़ आ गया है। शाइस्ता के घरवाले विवेचना अधिकारी पर रिश्वत लेकर अन्य आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं मामले में सीओ सिराथू रामवीर सिंह का कहना है कि वादी ने खुद लिखकर दिया है कि उसकी बेटी उसके घर में थी। घटना के बाद मोहल्ले में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लिया गया है, जिसमें वह किसी से फोन पर बात करता दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं होने की वजह से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बिसरा रिपोर्ट में जो भी कारण सामने आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। अभी यह कहना संभव नहीं है कि शाइस्ता की मौत कैसे हुई। हत्या की गई है तो उसके गुनहगार मायके या ससुराल पक्ष के लोग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed