फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   While singing aarti in Durga pandal, the microphone got electrocuted, one youth died

Kaushambi : दुर्गा पंडाल में आरती गाते समय माइक में उतरा करंट, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Tue, 23 Sep 2025 03:12 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Sep 2025 03:12 PM IST
सार

मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली इलाके के भैरमपुर गांव में सोमवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा हो गया। आरती गाते समय माइक में करंट उतरने से दो युवक बुरी तरह से झुलस गए।

विज्ञापन
While singing aarti in Durga pandal, the microphone got electrocuted, one youth died
उमेश कुमार उर्फ बचान। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली इलाके के भैरमपुर गांव में सोमवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा हो गया। आरती गाते समय माइक में करंट उतरने से दो युवक बुरी तरह से झुलस गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पइंसा थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी मुकेश कुमार के दरवाजे पर दुर्गा माता की प्रतिमा बैठाई गई है। सोमवार की रात करीब नौ बजे आरती के समय गांव के उमेश कुमार उर्फ बचान (35) और अजय कुमार (45) पुत्र भैरव दीन भी शामिल हुए। दोनों अलग-अलग माइक पकड़कर आरती गा रहे थे। इसी दौरान अचानक माइक में करंट दौड़ गया। करंट लगने से अजय कुमार छिटककर दूर जा गिरे, जबकि उमेश कुमार जमीन पर गिर पड़े और उनके सीने पर माइक आ गिरा। उमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गए। फिर यहां के बाद सिराथू सीएचसी पहुंचे, लेकिन दोनों जगह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अजय को सिराथू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उमेश कुमार अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में हादसे के बाद मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed