{"_id":"6755fe0f05dc163e2c07a054","slug":"when-the-second-daughter-was-born-the-in-laws-turned-their-backs-on-the-married-woman-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119527-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दूसरी बेटी को दिया जन्म तो ससुराल के लोगों ने विवाहिता से मोड़ा मुंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दूसरी बेटी को दिया जन्म तो ससुराल के लोगों ने विवाहिता से मोड़ा मुंह
विज्ञापन
भरवारी। लगातार दो बेटियों को जन्म देने पर ससुरालियों ने विवाहिता से मुंह मोड़ लिया है। रविवार को जब विवाहिता दोनों बेटियों को लेकर ससुराल पहुंची तो ससुराली ताला बंद कर घर से भाग गए। फोन पर बात के बाद भी घंटों वापस नहीं आने पर विवाहिता को मजबूरन एक रिश्तेदार के घर जाना पड़ा।
मंझनपुर कोतवाली के बेला फतेहपुर गांव की कोमल की शादी तीन साल पहले नई बाजार भरवारी निवासी सतीश के साथ हुई है। शादी के बाद कोमल ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद से ही ससुरालियों का बर्ताव कोमल के प्रति बदलने लगा।
कोमल के मुताबिक दो महीने पहले उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो ससुरालियों ने उसे मायके भेज दिया। रविवार को कोमल अपनी दोनों बेटियों को लेकर जैसे ही ससुराल पहुंची तो पति, सास-ससुर ताला बंदकर गायब हो गए।
विज्ञापन
कोमल ने जब पति को फोन किया तो उसने दो घंटे में घर आने की बात कही। ससुरालियों के इंतजार में दो मासूमों संग विवाहिता दरवाजे पर घंटों बैठी रही। जब ससुराली नहीं लौटे तो विवाहिता सिंघिया स्थित अपने रिश्तेदार के घर चली गई।
इंस्पेक्टर चंद्रभूषण ने बताया कि दंपती के बीच आपसी मनमुटाव का मामला है। विवाहिता सिंघिया निवासी अपने मामा के घर में बच्चियों के साथ है। विवाहिता अगर तहरीर देती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।