फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   When 18 -year- Be Voters

18 साल के होते ही बनें वोटर

Mon, 26 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 26 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
When 18 -year- Be Voters
मंझनपुर। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर एक व्यक्ति को मतदान करने की जरूरत है। यह बातें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंझनपुर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजमणि यादव ने कही। डीएम ने 18 वर्ष की उम्र पूरी होते ही युवक-युवतियों से वोटर बनने और वोट डालने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। इससे पहले मतदान जागरूकता को डायट मैदान से मंझनपुर तहसील तक रैली भी निकाली गई। इसमें बीटीसी प्रशिक्षु और स्कूली बच्चों के साथ ही अफसर भी शामिल रहे।
विज्ञापन


कौशाम्बी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मंझनपुर तहसील में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाने से हुई। इस दौरान डीएम राजमणि यादव कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक-एक वोट अहम है। उन्होंने चुनाव के दौरान लगातार बढ़ रहे मत प्रतिशत पर खुशी का इजहार किया। कहा कि लोग जागरूक हो रहे हैं। यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम ने नए मतदाताओं को वोटरकार्ड भी प्रदान किया। साथ ही युवक और युवतियों से 18 वर्ष के होते ही वोटर बनने का आह्वान किया। साथ ही बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने का आह्वान किया। एसडीएम मंझनपुर नरेंद्र बहादुर सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि आज ही के दिन देश में निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था। इससे पहले राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डायट मैदान से मंझनपुर तहसील तक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों के साथ बीटीसी प्र्रशिक्षु, एनसीसी कैडेट्स के अलावा अफसर, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ही समाजसेवियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को भ्रमण के लिए रवाना किया। अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय की अगुवाई में निकाली गई यह रैली पूरे कस्बे में घूमी। इस मौके पर सीडीओ बीएन मिश्र, डीआईओएस राजेशखर सिंह, डायट प्राचार्य नरेंद्र शर्मा, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, सूरजदीन, एके सिंह, एबीएसए मिथलेश सिंह, रतनलाल, रमेशचंद्र पटेल, अजीत सिंह, नीरज श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी जेएन यादव, तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार राजकुमार पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी रंजना मिश्रा आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को जिलाधिकारी राजमणि यादव ने 100 फीसदी मतदाताओं के वोटर कार्ड बनवाने पर तीन बीएलओ को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना की। डीएम ने अन्य लोगों से इन बीएलओ से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।


राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को सिराथू और चायल में भी जागरूकता रैली निकाली गई। एसडीएम के साथ ही इस रैली में स्कूली बच्चे और समाजसेवी भी शामिल रहे। जागरूकता रैली तहसील परिसर से शुरू होकर नगर में घूमी। रैली लौटकर तहसील आई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम से लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। साथ ही युवक-युवतियों से वोटर बनकर अनिवार्य रूप से वोट डालने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ लेबिल अफसरों से भी गांव के एक-एक व्यक्ति को मतदाता बनाने और उन्हें फोटोयुक्त मतदाता पहचानपत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार, समेत तहसील के अन्य कर्मचारी व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed