{"_id":"5fd3c5e48ebc3e41d63e5130","slug":"west-bengal-worker-dies-after-falling-from-sealdah-express-kaushambi-news-ald2937733184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर पश्चिम बंगाल के मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर पश्चिम बंगाल के मजदूर की मौत
विज्ञापन
West Bengal worker dies after falling from Sealdah Express
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर पूर्वी केबिन के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह तीन अन्य दोस्तों के साथ पश्चिम बंगाल से मजदूरी करने अजमेर जा रहा था। साथ रहे दोस्तों की शिनाख्त के बाद परिजनों को खबर दी गई। जीआरपी सिराथू चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पश्चिम बंगाल के मालदा जनपद के कले चौक के कश्चंदपुर निवासी सिराजुद्दीन (22) पुत्र इनामुल मेहनत-मजदूरी करता था। गांव के ही साथी मजदूर आरिफ, जहांगीर तथा अहाद के साथ रिजर्वेशन कराकर सिराजुद्दीन मजदूरी के लिए सियालदह एक्सप्रेस से राजस्थान के अजमेर शहर जा रहा था।
रास्ते में भरवारी स्टेशन पर पूर्वी केबिन के समीप पहुंचने पर वह थूकने के लिए गेट पर खड़ा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे गिर गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा देख साथ रहे दोस्तों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी। इससे ट्रेन आगे विदनपुर रेलवे स्टेशन पर रुक गई। वहीं से उतरकर तीनों घटनास्थल पर पहुंचे। दोस्तों द्वारा शव की पहचान करने के बाद पुलिस ने परिजनों को खबर की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दोस्त आरिफ ने बताया कि सिराज की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन शव लेने के लिए पश्चिम बंगाल से रवाना हो चुके हैं।

West Bengal worker dies after falling from Sealdah Express- फोटो : KAUSHAMBI