फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   weather

भीषण शीतलहर की चपेट में दोआबा

Mon, 29 Dec 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Mon, 29 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
weather
कौशाम्बी में भीषण शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। दिन-रात बर्फीली हवाएं चल रही है। इससे रात का तापमान जहां 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं धूप नहीं निकलने और दोपहर तक घने कोहरे के कारण दिन का पारा भी 11 से ऊपर नहीं जा पा रहा है। साथ ही सर्द हवाओं के कारण दिन-रात ऐसी भीषण गलन है। जिसके कारण रजाई-कंबल के भीतर भी हाथ-पैर सुन्न ही रहते हैं। इस जानलेवा जाड़े में सिर्फ आग ही सहारा बनी हुई है।
विज्ञापन


गंगा-यमुना के बीच बसे कौशाम्बी में इस बार रिकार्डतोड़ ठंड पड़ रही है। 15 दिन पहले हुई बूंदाबांदी और पहाड़ों में हुई बर्फवारी के बाद पूरा जिला भीषण शीतलहर की चपेट में है। पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन-रात गलन बनी हुई है। वहीं पारा भी लगातार नीचे गिर रहा है। महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के मुताबिक रविवार की रात तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को दोपहर तक पूरे जिले में घने कोहरे की चादर तनी रही।
विज्ञापन


इससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। दिन में भी वाहनों की हेडलाइट्स जली रही। साथ ही सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगने को मजबूर रहे। इधर, दोपहर एक बजे के बाद कोहरा छटा था। पर, दिनभर सूरज नहीं दिखा। धूप नहीं निकलने और बर्फीली हवाओं के कारण दिन में भी भीषण गलन रही। दिनभर लोग कंपाते रहे। इस कड़ाके की ठंड में सिर्फ आग ही सहारा बनी हुई है। भीषण ठंड के कारण स्कूलों में दो दिन की छुट्टी और कर दी गई है। इतना कुछ होने के बाद भी जिले के अलाव के इंतजाम में बेफ्रिक बने हुए हैं। मंझनपुर समेत जिले की अन्य सभी बाजारों में अलाव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही दिख रही है। इसकी ही बानगी सोमवार को जिला अस्पताल में देखने को मिली। जहां मरीजों के तीमारदार ठंड के प्रकोप से बचने के लिए गत्ता-कागज जलाने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed