{"_id":"05b6fff80a64bb538ca4edb2fda343df","slug":"watermelon-farmer-bashing-up-against-break-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरबूज तोड़ने के विरोध में किसान की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरबूज तोड़ने के विरोध में किसान की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 25 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावलकला गांव में रविवार दोपहर खेत से तरबूज तोड़ने के विरोध में राहगीरों ने किसान को पीट दिया। पिटाई करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। चीख-पुकार सुन घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने घायल अधेड़ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
पिपरी के असरावलकला गांव निवासी अमरनाथ ने बताया कि रविवार दोपहर वह खेत में तैयार तरबूज की फसल की रखवाली करने गया था। धूप होने के कारण वह पास के एक पेड़ के नीचे बैठ गया। इसी दौरान दो राहगीरों ने खेत से तरबूज तोड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। चीखने-चिल्लाने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।