फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Voting will be among strict security arrangements today

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज होगा मतदान

Mon, 29 Jul 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Voting will be among strict security arrangements today
Voting will be among strict security arrangements today - फोटो : KAUSHAMBI
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज होगा मतदान
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहा उपचुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग होगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने तैयारियां पूर कर ली हैं। कलक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहेगा। यहां भारी संख्या में जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है।

कौशाम्बी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उपचुनाव होना है। समस्त प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। अब सोमवार को मतदान होना है। इस दौरान शांति व्यवस्था नहीं बिगड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर लिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि उपचुनाव में 10 कोतवाली प्रभारी, 25 दरोगा, 60 सिपाही, 20 दीवान व 15 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात पुलिस को भी चौकन्ना कर दिया गया है। मंझनपुर चौराहा, एलआईयू कार्यालय, क्राइम ब्रांच ऑफिस तथा डीएम कार्यालय में बैरिकेटिंग लगाई गई है। कलक्ट्रेट का पश्चिमी गेट पूरी तरह से बंद रहेगा। कलक्ट्रेट में ही वोटिंग होगी। लिहाजा यह दफ्तर छावनी में तब्दील रहेगा। किसी भी फालतू के व्यक्ति को भीतर जाने की इजाजत नहीं होगी। एसपी का कहना है कि किसी ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो सीधे एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed