{"_id":"63544d6ff27747078d10b957","slug":"voters-can-be-made-from-november-1-kaushambi-news-ald3444638182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरीय चुनाव के लिए पहली नवंबर से बन सकते हैं मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरीय चुनाव के लिए पहली नवंबर से बन सकते हैं मतदाता
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए एक नवंबर से आवेदन किए जा सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समय सारिणी जारी कर दी है। मतदाता सूची को 18 दिन में अंतिम रूप दिया जाएगा। एक से सात नवंबर के बीच दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा। नगरीय निकायों का कार्यकाल जनवरी में पूरा हो रहा है। इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कराना है। सरकार ने चुनाव से पहले बड़ी संख्या में नए नगरीय निकायों का गठन व सीमा विस्तार किया है। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार एक नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा।
इस दिन से सात नवंबर तक इसका निरीक्षण किया जा सकेगा और दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जा सकेंगी। आठ से 12 नवंबर के बीच दावे व आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद 14 से 17 नवंबर तक पूरक मतदाता सूची तैयार कर मूल सूची में शामिल किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में ऑनलाइन नाम दर्ज कराने के लिए इस बार मात्र चार दिन मिलेंगे। एक नवंबर से चार नवंबर के बीच आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।