फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villagers grabbed the cattle chieftain, slogan

ग्रामीणों ने मवेशी चोर के सरगना को पकड़ा, नारेबाजी

Sat, 27 Jul 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers grabbed the cattle chieftain, slogan
ग्रामीणों ने मवेशी चोर के सरगना को पकड़ा, नारेबाजी
विज्ञापन

चरवा क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से त्रस्त पशुपालक, कार्यवाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा के शेखपुर रसूलपुर गांव में गुरुवार की रात मवेशी चोरी करने आए चोरों के सरगना को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक साथी मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज लोगों ने शुक्रवार की सुबह चरवा थाने का घेराव किया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा है। ग्रामीणों ने मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने की मांग की है।

चरवा के शेखपुर रसूलपुर और नोहरी का पूरा गांव में एक महीने के अंदर दर्जनभर से अधिक मवेशी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। आए दिन हो रही वारदातों से गांव के लोग त्रस्त हैं। गुरुवार की रात ग्रामीणों को चोरों के आने की आहट हुई तो सभी सक्रिय हो गए। ग्रामीणों को देखकर चोर मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने दौड़ाकर सरगना को पकड़ लिया। पकड़े गए मवेशी चोर की पहचान मो आरिफ पुत्र मोहम्मद वारिस के रूप में की गई। पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीण शुक्रवार सुबह चरवा थाने का घेराव करते हुए आरोपी को जेल भेजने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। ग्रामीणों ने सरगना और उसके गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed