फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Village head of Chail area became vocal against harassment

उत्पीड़न के खिलाफ मुखर हुए चायल क्षेत्र के ग्राम प्रधान

Wed, 25 Aug 2021 11:00 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 11:00 PM IST
सार

बुधवार को चायल ब्लॉक में संघ की बैठक में ग्राम प्रधानों ने एकजुटता का संकल्प लेकर रणनीति तैयार की। ब्लॉक परिसर में चायल ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मैदान सिंह की अगुवाई में इकट्ठा हुए प्रधानों ने अपनी अपनी समस्याएं रखीं।

विज्ञापन
Village head of Chail area became vocal against harassment
Village head of Chail area became vocal against harassment - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आवाज बुलंद की। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में अफसर कमीशन की मांग करते हैं। साथ ही जांच के नाम पर उनको ही परेशान किया जाता है। कहा कि उत्पीड़न किसी भी प्रकार से बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो प्रधान संघ लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


बुधवार को चायल ब्लॉक में संघ की बैठक में ग्राम प्रधानों ने एकजुटता का संकल्प लेकर रणनीति तैयार की। ब्लॉक परिसर में चायल ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मैदान सिंह की अगुवाई में इकट्ठा हुए प्रधानों ने अपनी अपनी समस्याएं रखीं। अखिल भारतीय प्रधान संघ के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान पन्नोई राम सेवक यादव ने प्रधानों पर अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर आवाज बुलंद की। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में अफसर कमीशन की मांग करते हैं।
विज्ञापन


कमीशन नहीं देने पर उनको जांच में फंसाने और निलंबित करने की धमकी दी जाती है। चेताया कि प्रधानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो वह सभी मुख्यालय में धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी ग्राम प्रधानों को एक बैनर के नीचे एकत्र होकर काम करने की अपील की। बैठक में शाहआलम, शिव सागर यादव, सुख लाल यादव, मेवा लाल, द्वारिका प्रसाद, सर्वजीत कुमार, सुनील कोरी, भारत लाल, श्रीपाल, कुबेर चन्द्र केशरवानी, माधुरी देवी, सुनीता देवी, रामरती, अजय कुमार, बासदेव, गणेश पाल, मोहम्मद आबिद आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान सिंह बने चायल ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष
बुधवार को चायल ब्लॉक परिसर स्थित मीटिंग हाल में बैठक के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से चलौली ग्राम प्रधान मैदान सिंह को अपना अध्यक्ष चुना। बैठक के दौरान अन्य पदों के लिए संगठन ने जल्द ही सदस्यों को नामित कर घोषणा किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed