{"_id":"5c880283bdec226dae668c8f","slug":"vikram-s-flip-flop-with-devotees-six-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरा विक्रम पलटा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरा विक्रम पलटा, छह घायल
Wed, 13 Mar 2019 12:36 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
ऑटो दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव के समीप मंगलवार सुबह मवेशी को बचाने के चक्कर में एक विक्रम पलट गया। इससे छह श्रद्धालु घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि करारी के बैशकांटी गांव का रामजीत मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है।
मंगलवार को उसके बेटे विक्रम का मुंडन संस्कार था। मुंडन कराने के लिए रामजीत एक विक्रम रिजर्व करके पत्नी उमा, बेटी रेखा, भाभी सुमैना और भाई पुनीत आदि के साथ कड़ा धाम जा रहा था। सेलरहा गांव के समीप अचानक सामने एक मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद विक्रम चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विक्रम को कब्जे में ले लिया है।