फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uproar over power supply center due to lack of electricity, two people arrested

बिजली न आने पर पुरखास विद्युत उपकेंद्र पर बवाल, दो लोग गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar over power supply center due to lack of electricity, two people arrested
Uproar over power supply center due to lack of electricity, two people arrested - फोटो : KAUSHAMBI
बिजली न आने पर पुरखास विद्युत उपकेंद्र पर बवाल, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के महामंत्री समेत तीन नामजद व नौ अज्ञात पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। तकनीकी फाल्ट की वजह से बिजली न आने पर पुरखास विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार रात असलहों से लैस दबंगों ने बवाल काटा। पावर हाउस में रहे संविदाकर्मी को पीटने के बाद मशीन व लैपटॉप आदि क्षतिग्रस्त कर दिया। कैश बाक्स में रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। सूचना पर पुलिस ने हंगामा कर रहे पूर्व ग्राम प्रधान व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य हमलारोपी फरार हो गए। पुलिस ने संविदाकर्मी की तहरीर पर मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के महामंत्री समेत तीन नामजद व करीब नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पुरखास विद्युत उपकेंद्र से 46 गांवों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। मंगलवार को मौसम खराब होने से 33 केवी की लाइन में फाल्ट हो गया। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसे लेकर रात दस बजे उपकेंद्र में सुरसेनी गांव निवासी मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र द्विवेदी, छोटे भाई पूर्व ग्राम प्रधान मनोज द्विवेदी तथा भतीजे अमित व करीब नौ लोगों के साथ असलहों से लैश होकर पहुंच गए। उपकेंद्र में रहे संविदा कर्मचारी जगलाल से गाली-गलौच करते हुए बिजली आपूर्ति चालू करने को कहा। जगलाल ने फाल्ट होने की जानकारी दी तो सभी आग बबूला हो गए और उसे पीटने लगे। इससे उपकेंद्र में अफरातफरी मच गई। हमलावरों ने उपकेंद्र में रखा लैपटॉप, प्रिंटर, मशीन आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। दस्तावेजों को फाड़ दिया। कैश बाक्स को तोड़कर 20 हजार रुपये भी लूट लिए। इतना ही नहीं दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। इस बीच मौके से भागे अन्य कर्मचारियों ने घटना की जानकारी सरायअकिल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान मनोज द्विवेदी व उसके बेटे अमित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अधिवक्ता संघ के महामंत्री राजेंद्र द्विवेदी व अन्य हमलावर भागने में सफल रहे। रात को ही सीओ चायल केजी सिंह कोतवाली पहुंचे। जगलाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व करीब नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

...
संविदाकर्मी लामबंद, अफसरों ने समझाया
सरायअकिल। पुरखास विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत जगलाल के साथ मारपीट की जानकारी होने पर जिले भर के संविदाकर्मी लामबंद हो गए। बुधवार सुबह ज्यादातर कर्मचारी सरायअकिल कोतवाली पहुंचे और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर धरने पर बैठ गए। हलांकि पुलिस और बिजली विभाग के अफसरों ने आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का हवाला देकर सभी को वापस तैनाती स्थल पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
संविदाकर्मी की तहरीर पर तीन नामजद और आठ.नौ अज्ञात लोगों ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।. विजय विक्त्रस्म सिंहए थानाध्यक्ष सरायअकिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed