{"_id":"6266ab66c8431f5f18312cc7","slug":"up-yogesh-maurya-son-of-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-filed-a-case-of-assault-and-robbery-against-48-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डिप्टी सीएम के बेटे योगेश मौर्य ने 48 घंटे के भीतर ही वापस ले लिया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डिप्टी सीएम के बेटे योगेश मौर्य ने 48 घंटे के भीतर ही वापस ले लिया मुकदमा
Mon, 25 Apr 2022 07:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Apr 2022 07:38 PM IST
सार
योगेश का आरोप है कि 24 फरवरी को नारा गांव के पास विधानसभा चुनाव के दौरान सपा से जुड़े कुछ लोगों ने उनके और उनके साथियों के साथ मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। एफआईआर दर्ज कराने के महज 48 घंटे के भीतर खुद योगेश ने मुकदमा वापस करने के लिए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि मुकदमे में नामजद युवाओं के भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पइंसा कोतवाली क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग गांव में पिता केशव मौर्य के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए योगेश मौर्य के साथ मारपीट हुई थी। घटना के दो महीने बाद योगेश मौर्य ने 23 अप्रैल को पइंसा कोतवाली में 48 लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस अधीक्षक को मुकदमा वापस लेने का प्रार्थना पत्र देने के साथ ही मीडिया से बात करते हुए योगेश मौर्य ने बताया कि उनके साथ चुनाव प्रचार के दौरान इलाके के ही कुछ अराजकतत्वों ने दुर्व्यवहार किया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर पिछले कई दिनों से उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। इससे आहत होकर उन्होंने गांव के 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। योगेश ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उनके पास क्षेत्र के लोगों ने आकर माफी मांगी।
उनका कहना था कि मुकदमा दर्ज होने और उसके आगे की कार्यवाही में गांव के बहुत सारे नौजवानों, बेरोजगारों का भविष्य खराब हो जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने मुकदमा वापस लिया है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि योगेश मौर्य ने मुकदमा वापस लेने का प्रार्थना पत्र दिया है। इसके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।