फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   UP Elections: Election Commission team raids the central office of Deputy CM Keshav Prasad in Sirathu

यूपी चुनाव : सिराथू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के केंद्रीय कार्यालय पर चुनाव आयोग की टीम ने मारा छापा

Fri, 18 Feb 2022 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 08:01 PM IST
सार

सिराथू विधान सभा से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रत्याशी हैं। इस वजह से सिराथू की गिनती प्रदेश की हॉट सीटों में हो रही है। पिछले दिनों सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत कर बताया कि प्रशासन भाजपा प्रत्याशी के इशारे पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
UP Elections: Election Commission team raids the central office of Deputy CM Keshav Prasad in Sirathu
Kaushambi : सिराथू में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के चुनाव कार्यालय पर पहुंची टीम। - फोटो : kaushambi

विस्तार

प्रचार वाहनों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में निर्वाचन आयोग की फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम (एफएसटी) ने मौके पर जांच की। टीम ने उनके करीबी भाजपा नेता के प्रतिष्ठान को भी खंगाला। जांच के दौरान क्या मिला, इसकी जानकारी देर शाम तक अफसर नहीं दे सके। अचानक हुई जांच से अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन



सिराथू विधान सभा से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रत्याशी हैं। इस वजह से सिराथू की गिनती प्रदेश की हॉट सीटों में हो रही है। पिछले दिनों सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत कर बताया कि सपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को बेवजह रोका जा रहा है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को भी सदर कोतवाली की नारा पुलिस चौकी में पार्टी की एक गाड़ी सीज कर दी गई। वहीं, डिप्टी सीएम केशव के केंद्रीय कार्यालय में सैकड़ों प्रचार वाहन खड़े रहते हैं, लोगों को भोजन कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Elections: Election Commission team raids the central office of Deputy CM Keshav Prasad in Sirathu
Kaushambi : सिराथू में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के चुनाव कार्यालय पर पहुंची टीम। - फोटो : Kaushambi

क्या बरामद हुआ बताने से बचते रहे अधिकारी
फिर भी इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आय-व्यय प्रेक्षक अंजुलता के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम ने शुक्रवार को डिप्टी सीएम के सिराथू स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय व उनके करीबी अरुण केसरवानी के सैनी स्थित प्रतिष्ठान पर जांच की।



टीम ने वहां के माहौल की वीडियोग्राफी कराई। हालांकि अफसर जांच के दौरान क्या मिला, इसकी जानकारी देने से बचते रहे। मामले में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष ने डिप्टी सीएम के केंद्रीय कार्यालय में भोजन आदि बना कर बांटने की शिकायत की थी। इसे लेकर फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम ने जांच की।



केंद्रीय कार्यालय व उनके सहयोगी के प्रतिष्ठान की वीडियोग्राफी कराई गई। रिपोर्ट आब्जर्वर को भेज दी गई है। फिलहाल यह रूटीन जांच थी। अगर जांच में वहां खाना आदि बांटने की बात सामने आती है तो वह चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed