फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   up election 2022 sirathu manjhanpur chayal assembly 2022 result

यूपी चुनाव : कौशाम्बी में मुरझाया कमल, तीनों सीटों पर सरपट दौड़ी साइकिल

Thu, 10 Mar 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 11:30 PM IST
सार

डिप्टी सीएम को सपा-अद(के) गठबंधन उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने 73,77 मतों से करारी शिकस्त दी। वहीं, मंझनपुर(सु.) से सिटिंग विधायक भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर भी सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज से चुनाव हार गए।

विज्ञापन
up election 2022 sirathu manjhanpur chayal assembly 2022 result
पल्लवी पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोआबा में महज पांच साल के भीतर ही कमल का फूल मुरझा गया। बृहस्पतिवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में क्लीन स्वीप करते हुए समाजवादी पार्टी की साइकिल जिले की तीनों सीटों पर सरपट दौड़ी। आलम ये रहा कि सूबे की हॉट सीट सिराथू से भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी चुनाव हार गए।

विज्ञापन





डिप्टी सीएम को सपा-अद(के) गठबंधन उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने 73,77 मतों से करारी शिकस्त दी। वहीं, मंझनपुर(सु.) से सिटिंग विधायक भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर भी सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज से चुनाव हार गए। उन्हें सपा प्रत्याशी ने 23,440 मतों के बड़े अंतर से चुनाव हराया। चायल विधानसभा से भी भाजपा-अद (एस) गठबंधन प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को सपा की पूजा पाल ने 12,719 मतो से शिकस्त दी।
विज्ञापन




कड़ी सुरक्षा के बीच नवीन मंडी ओसा में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती शुरू हुई। देर शाम आए नतीजों सूबे की हॉट सीट सिराथू से भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 7377 मतों से चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





चुनाव में उन्हें 98,941 वोट मिले। जबकि, सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल को 1,06,278 मत मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी मुंसब अली 10,097 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी सीमा देवी को मात्र 845 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इसी तरह मंझनपुर (सु) से सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज 23,440 मतों के बड़े अंतर से भाजपा के सिटिंग विधायक लालबहादुर को शिकस्त दी।




चुनाव में इंद्रजीत सरोज को 1,20,913 मत व लालबहादुर को 97,473 वोट मिले। वहीं बसपा की डॉ. नीतू कनौजिया को 25,393 और कांग्रेस प्रत्याशी अरुण विद्यार्थी 3,514 मतों से ही संतोष करना पड़ा। जबकि चायल से सपा की पूजा पाल ने भाजपा-अद (एस) प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को 12,719 मतों के अंतर से चुनाव हरा दिया।




पूजा को 88,191 व नागेंद्र को 75,412 वोट मिले। वहीं बसपा के अतुल द्विवेदी 31,283 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहना पड़ा। जबकि, कांग्रेस उम्मीदवार तलत अजीम को सिर्फ 4040 वोट पाकर संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed