फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   UP Board: Five state level meritorious students will get Rs 1 lakh each and a tablet

यूपी बोर्ड: प्रदेश स्तरीय पांच मेधावियों को मिलेगा एक-एक लाख व टैबलेट

Wed, 26 Jun 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 26 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Five state level meritorious students will get Rs 1 lakh each and a tablet
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य स्तर के टॉपर्स को एक-एक लाख रुपये का चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार जिला स्तर के टॉपर्स को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिया जाएगा। जिले के 23 बच्चों को यह सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा परिणामों के आधार पर टाॅपर्स का प्रदेश व जिले स्तर पर सम्मान होता है। इस बार जिन होनहारों को यह सम्मान मिलना है, इसकी सूची शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भेजी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. एसएन यादव ने बताया कि हाईस्कूल में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की प्रिया मौर्य व शिवम यादव को प्रदेश स्तर का सम्मान मिलेगा। वहीं, जिले स्तर पर धर्मा देवी इंटर कॉलेज की नैंसी यादव, अंजली देवी, रश्मि यादव, साहिबा नूर, वंदना देवी, सिद्धार्थ सिंह, तान्या सिंह, अनूप मौर्य व बिट्ठलभाई पटेल शिक्षा सदन उदहिन बुजुर्ग के अभिषेक कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार इंटरमीडिएट के गंगा प्रसाद साहू इंटर कॉलेज देवीगंज के शुभम, रियाज इंटर कॉलेज उखैयाखास की सलोनी सिंह व धर्मा देवी इंटर कॉलेज की श्वेता राजपूत को प्रदेश स्तर का सम्मान मिलेगा। इनके अलावा धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार की अर्चना पांडेय, तेज प्रताप, सचिन कुमार व पुष्पेंद्र कुमार, हुबलाल इंटर कॉलेज की अंशिका, यूएस इंटर कॉलेज के अमन कुमार, छत्रपति साहू जी महाराज इंटर कॉलेज चकताजपुर की प्रियांशी व सुशीला देवी राम सजीवन इंटर कॉलेज की खुशबू यादव को यह सम्मान मिलेगा। बताया कि प्रदेश व जिला स्तर का सम्मान कलक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फिलहाल अभी तिथियों की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed