{"_id":"58d41cc84f1c1bbf371a0ffa","slug":"up-board-exam-student-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा की जगह परीक्षा दे रहा भांजा धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा की जगह परीक्षा दे रहा भांजा धराया
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में गुरुवार को एसडीएम ने एक मुन्नाभाई को परीक्षा देते धर दबोचा। निर्मला देवी इंटर कालेज नौबस्ता में मामा की जगह उसका भांजा परीक्षा दे रहा था। एसडीएम ने जांच की तो भांजा सकपका गया। जांच की गई तो पता चला कि फोटो बदली गई है। मुन्नाभाई को पुलिस के हवाले करते हुए एसडीएम ने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ महेवाघाट थाने में एफआईआर लिखा दी है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के भवनसुरी निवासी हृदयनारायण तिवारी पुत्र रमाशंकर तिवारी रामकृपाल इंटर कालेज डूंड़ी में हाईस्कूल का छात्र है। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए उसका सेंटर निर्मला देवी इंटर कालेज नौबस्ता गया है। हृदयनारायण तिवारी सूरत (गुजरात) की एक कंपनी में काम करता है। परीक्षा शुरू होने से पहले परिजनों ने साठगांठ करके फोटो बदलवाकर हृदयनारायण की जगह उसके भांजे सचिन त्रिपाठी पुत्र सतानंद त्रिपाठी निवासी गोपसहसा को बैठा दिया। सचिन लगातार परीक्षा दे रहा था। गुरुवार को एसडीएम मंझनपुर लालजी मिश्र परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीएम को देखते ही सचिन सकपका गया तो उन्हें शंका हुई। उन्होंने प्रवेश पत्र देखा और पूछताछ शुरू की तो उसने सच्चाई उगल दी। इस पर एसडीएम ने केंद्र व्यवस्थापक वीरेंद्र त्रिपाठी से नाराजगी जाहिर की। सचिन को महेवाघाट पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में एसडीएम ने सचिन व केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ महेवाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हाईस्कूल की प्रथम पाली में विज्ञान की परीक्षा के दौरान वह स्कूलों का निरीक्षण करने निकले थे। निर्मला देवी इंटर कालेज में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एक लड़का पकड़ा गया है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
लालजी मिश्र, एसडीएम