UP Board : हाईस्कूल में जिले के 88.32 व इंटरमीडिएट में 68.91 फीसदी विद्यार्थी हुए पास
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले के 88.32 फीसदी व इंटरमीडिएट में 68.91 फीसदी विद्यार्थी ही सफल हुए हैं।
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले के 88.32 फीसदी व इंटरमीडिएट में 68.91 फीसदी विद्यार्थी ही सफल हुए हैं। प्रदेश में जनपद की रैंक हाईस्कूल में 56वीं और इंटर में 73वीं रही। पिछले साल के मुकाबले इस बार के नतीजों में जनपद की रैंक में क्रमशः 11 और 32 स्थान की गिरावट आई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार जिले के 44,654 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल के 23,711 व इंटरमीडिएट के 20,943 विद्यार्थी शामिल थे। हालांकि, परीक्षा में हाईस्कूल के 21,795 व इंटर के 20,326 समेत कुल 42,121 विद्यार्थी ही शामिल हुए। शुक्रवार की दोपहर आए नतीजों में हाईस्कूल के 19,249 व इंटर के मात्र 14,007 मेधावी ही सफल हो सके।
नतीजों में मेधावियों की सफलता का प्रतिशत क्रमशः 88.32 और 68.91 रहा। खराब रिजल्ट का असर प्रदेश में जनपद की रैंकिंग पर पड़ा है। हाईस्कूल में जनपद 56वें और इंटर में 73वें पायदान पर खिसक गया। वहीं, वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 88.05 और इंटर के 85.03 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। पिछले साल प्रदेश में जिले को क्रमशः 47वीं और 31वीं रैंक मिली थी।
पिछले तीन साल के आंकड़े
वर्ष कक्षा उत्तीर्ण प्रतिशत प्रदेश में स्थान
2023 हाईस्कूल 86.34 62वां
इंटरमीडिएट 61.48 74वां
2024 हाईस्कूल 88.05 47वां
इंटरमीडिएट 85.03 31वां
2025 हाईस्कूल 88.32 56वां
इंटरमीडिएट 68.91 73वां
हाईस्कूल- 2025
पंजीकृत छात्रों की संख्या- 23,711
परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या- 21,795
परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या- 19,249
छात्रों की सफलता का प्रतिशत- 88.32
इंटरमीडिएट- 2025
पंजीकृत छात्रों की संख्या- 20,943
परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या- 20,326
परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या- 14,007
छात्रों की सफलता का प्रतिशत- 68.91