{"_id":"5d8d113a8ebc3e93d1009750","slug":"uncontrolled-truck-crushes-bike-rider-dies-kaushambi-news-ald2560067137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
- चरवा कोतवाली क्षेत्र के भैरव भीटी गांव के समीप बुधवार रात हुई घटना, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। इलाके के भैरव भीटी गांव के समीप बुधवार रात बेकाबू ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। युवक अपने परिजनों से मिलने पूरामुफ्ती जा रहा था।
फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना स्थित जाफरपुर गांव का सुशील रैदास (27) पुत्र रामराज किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसका भाई सुधीर माता-पिता के साथ परामुफ्ती में किराए का कमरा लेकर रहता है। बुधवार रात सुशील परिजनों ने मिलने पूरामुफ्ती जा रहा था। भैरव भीटी के समीप पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुशील गिर गया। इस दौरान ट्रक उसको रौंदते हुए गुजर गया। हादसे में मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। दुर्घटना की जानकारी पाकर पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।