फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Unannounced power cuts are affecting sleep and normal routine

Kaushambi News: अघोषित बिजली कटौती से नींद और सामान्य दिनचर्या हो रही प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts are affecting sleep and normal routine
विद्युत उपखंड में दोपहर और रात में बिजली की अघोषित कटौती बढ़ती जा रही है। इससे उपभोक्ताओं की नींद और सामान्य दिनचर्या प्रभावित होती है। उपभोक्ताओं के शिकायत करने के बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत उपखंड चायल के सरायअकिल, पुरखास, तिल्हापुर मोड़, बेनीराम कटरा, उदैयापुर, चरवा, मूरतगंज, मनौरी, गोपसासा, मंदरमोड़ उपकेंद्र में अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। पुरखास के महबूब आलम, कल्लू और जगदीश प्रसाद का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का निर्देश है। लेकिन, उपभोक्ताओं को केवल 12 से 13 घंटे ही आपूर्ति मिल पाती है।
विज्ञापन

बताया, सुबह 10:30 बजे बिजली काट ली जाती है। इसके बाद पांच बजे बिजली की आपूर्ति की जाती है। देर शाम आठ बजे के बाद लोकल फाॅल्ट और इमरजेंसी कटौती के नाम पर 11 बजे रात तक बिजली गुल रहती है। वहीं, चायल कस्बे के अश्वनी तिवारी, मोहन लाल और विष्णु केसरवानी ने बताया कि बगैर रोस्टिंग के ही दोपहर और रात में बिजली कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सरायअकिल, चरवा, पेरई और मूरतगंज उपकेंद्र से कटौती की जा रही है। लाइन में फाॅल्ट होने की बात कहकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं के फोन करने पर सीयूजी नंबर बंद मिलता है। कभी फोन उठा भी तो फॉल्ट के कारण आपूर्ति नहीं होने की बात कहकर फोन काट दिया जाता है।


...............
कस्बे में 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे आपूर्ति की जा रही है। लोकल फाॅल्ट और इमरजेंसी कटौती पर ही बिजली की आपूर्ति बाधित होती है। - रामहरि, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed