फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Unannounced power cuts anger at the fair

अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

Wed, 27 May 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 27 May 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। अघोषित बिजली की कटौती और रोस्टर को लेकर भरवारी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को तमतमाए कस्बाइयों ने मंझनपुर आकर बिजली दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। एक्सईएन को ज्ञापन देकर अघोषित बिजली कटौती बंद कराने और रोस्टर में बदलाव की मांग की। व्यापारियों ने सुनवाई नहीं होने पर बाजार बंद करके प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि सूरज भगवान के तेवर तल्ख होते ही कौशाम्बी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई है। रोस्टर में भी कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। वहीं कस्बों में रात 10 बजे से दो बजे तक की हो रही कटौती से लोग बेहाल है। रात में बत्ती गुल रहने से लोग सो नहीं पा रहे हैं। उन्हें गर्मी और मच्छरों के कारण रतजगा करना पड़ रहा है। वहीं दिन में भी 10 से शाम 5 बजे की कटौती हो रही है। दुकानदारों का जहां धंधा चौपट हो रहा है। वहीं दिन में भी लोग भीषण गर्मी में हलकान रहते हैं।
विज्ञापन


 बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को घर-बाहर कहीं भी राहत नहीं मिल पा रही है। इसे लेकर मंगलवार को भरवारी कस्बे के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सभासद राजेश अग्रहरि, अभिजीत केसरवानी, तहेदुर्रहमान, आफताब अहमद, मुकेश केसरवानी, बबली वर्मा, किरन देवी,  रेखा देवी आदि ने मंझनपुर आकर बिजली विभाग के दफ्तर के सामने हुंकार भरी। कस्बाइयों ने एक्सईएन का घेराव किया। इन्हें ज्ञापन देकर आधी रात हो रही कटौती बंद कराने की मांग की। लोगों ने एक्सईएन से रात 10 से सुबह पांच और सुबह 10 से शाम 5 बजे तक की बिजली आपूर्ति की मांग की। चेताया कि सुनवाई नहीं किए जाने पर लोग बाजार बंद करके प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed