फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Udayraj returned from Mumbai disguised as Ahmed Hussain

धर्मांतरण : मुंबई से अहमद हुसैन बनकर लौटा उदयराज, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

Sat, 28 Jan 2023 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 12:12 AM IST
सार

रोजी-रोटी के चक्कर में मुंबई गए एक युवक ने अपना धर्म परिवर्तन करा लिया। वह यहां से गया था उदयराज बनकर, लेकिन लौटा तो अहमद हुसैन बनकर। उसकी हरकत से जहां परिजन हैरत में हैं। वहीं ग्रामीणों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Udayraj returned from Mumbai disguised as Ahmed Hussain
धर्मांतरण का मामला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजी-रोटी के चक्कर में मुंबई गए एक युवक ने अपना धर्म परिवर्तन करा लिया। वह यहां से गया था उदयराज बनकर, लेकिन लौटा तो अहमद हुसैन बनकर। उसकी हरकत से जहां परिजन हैरत में हैं, वहीं ग्रामीणों में नाराजगी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली के अषाढ़ा निवासी देशराज कोरी के तीन बेटे हंसराज, देवराज व उदयराज हैं। तीनों बेटे कमाने के लिए मुंबई गए थे। दो बेटे हंसराज व देवराज एक साथ मुंबई में सिलाई का काम करते हैं। जबकि सबसे छोटा बेटा उदयराज वहीं पर अलग रह कर वेल्डिंग का काम करता है। पिछले एक साल से वह घर भी नहीं आया।

विज्ञापन

मां फूलकली का कहना है कि कई बार कहने के बाद 15 जनवरी को उदयराज घर आया। उसके धर्म बदलने की जानकारी तब हुई जब वह पिछले शुक्रवार को नमाज पढ़ने मस्जिद गया। हालांकि परिवारजनों व ग्रामीणों ने उसे खूब समझाया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं। वह अब अपना नाम अहमद हुसैन बताता है।

भाई हंसराज ने बताया, उदयराज के साथ मुंबई में क्या हुआ उन्हें नहीं पता, लेकिन अब उसका व्यवहार बदल गया है। वह पहले जब आता था तो बड़ों के पैर छूता था। अब सम्मान देना तो दूर सही तरीके से बात भी नहीं करता।

अषाढा का उदयराज उर्फ़ अहमद मुंबई में रहता था। पढ़ा लिखा नहीं है। मुस्लिम धर्म स्वीकार करने की बात भी कह रहा है, लेकिन पूछताछ में उसने किसी के द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन न कराए जाने की बात कही है। युवक ने बताया कि मोबाइल में वीडियो देखकर मुस्लिम बना है। उसके दिल से आई आवाज के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। -रमेश पटेल, कोतवाली निरीक्षक, पश्चिमशरीरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed