फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two women killed by hanging in Manjhanpur and Karari

मंझनपुर और करारी में फांसी लगाकर दो महिलाओं ने दी जान

Sun, 12 Apr 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two women killed by hanging in Manjhanpur and Karari
मंझनपुर और करारी में फांसी लगाकर दो महिलाओं ने दी जान
विज्ञापन

एक मामले में भाई ने हत्या का लगाया आरोप, दूसरे में दुष्कर्म पीड़िता ने संदिग्ध दशा में दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुरध्करारी। नगर कोतवाली क्षेत्र के एदिलपुर गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता की लाश घर में फंदे से लटकती मिली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। वहीं करारी इलाके के एक गांव में दुराचार पीड़ित महिला ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी।
एदिलपुर गांव निवासी सुनील कुमार खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी बीवी रंगीता देवी (26) गृहिणी थी। शनिवार दोपहर रंगीता की लाश उसी के कमरे में फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। शोर सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ सिटी एसएन पाठक घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि मृतका का पिता फर्रुखाबाद स्थित ईंट भट्ठे पर रहता है। जबकि भाई ननकू कानपुर में सिपाही के पद पर तैनात है। पिता को यहां आने के लिए फर्रुखाबाद पुलिस से संपर्क करके पास दिला दिया गया है। भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। उसने तहरीर देने की बात कही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं करारी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का विवाह करीब नौ साल पहले इलाके के ही एक गांव में हुआ था। पिता का कहना है कि दामाद परदेश में मजदूरी करता है। इसी बात का फायदा उठाकर ससुराली आए दिन बेटी को प्रताड़ित करते थे। दोनों पक्षों के बीच लिखापढ़ी में समझौता भी हो चुका है। चार अप्रैल को विवाहिता खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि वहां पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुराचार किया था। विरोध करने पर पिटाई भी की थी। बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने उसी रोज अरका चौकी पुलिस को तहरीर दी थीए लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इसी के बाद आठ अप्रैल को महिला ने करारी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही थी। इसी बीच महिला ने खुदकुशी कर लिया। पीड़ित पिता यह नहीं स्पष्ट बता पा रहा है कि बेटी ने दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर जान दी या फिर ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर। पीड़ित पिता की ओर से फिलहाल पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई है। उधर ससुरालीजनों ने बिना मायके वालों को खबर किए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। मामले में करारी कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरोगी ने फंदे पर झूल कर ली खुदकुशी
सरायअकिल। इलाके के सड़वा निवासी रामभवन (42) पुत्र भोंदल की मानसिक हालत काफी दिनों से खराब चल रही थी। परिवार वालों की मानें तो प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा था। हालांकि इससे आराम नहीं मिल रहा था। शुक्त्रस्वार रात परिजन खाने के बाद अपने.अपने कमरे में सो गए। इस दौरान रामभवन ने कमरे में चुल्ले से फांसी लगा ली। सुबह उसके काफी देर तक नहीं उठने पर परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों की रामभवन का शव फंदे से लटकता देख चीख निकल पड़ी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो.रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed