फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two women and six injured in assault

मारपीट में दो महिलाओं समेत छह जख्मी

Sun, 22 Feb 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 22 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two women and six injured in assault
मंझनपुर। मामूली बातों को लेकर हुई कहासुनी के दौरान मंझनपुर के कोड़र और हजरतगंज मोहल्ले में शनिवार की सुबह मारपीट हो गई। लाठी-डंडे के इन हमलों में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। चीख-पुकार पर गांववालों ने बीच बचाव करके झगड़ा शांत कराया। घरवालों ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। भुक्तभोगियों की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के कोड़र गांव में शनिवार की सुबह मामूली बात को लेकर राम बहोरी का पड़ोसी से झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान पड़ोसी ने अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडे से पीटकर राम बहोरी (65) पुत्र बुद्धू, करन सिंह (28) पुत्र दलाल, राम लखन (32) पुत्र बुद्धू को लहुलूहान कर दिया। चीख-पुकार पर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों ने बीच बचाव करके झगड़ा शांत कराया। इसी तरह शनिवार की सुबह मंझनपुर कस्बे के हजरतगंज मोहल्ले में नाली विवाद को लेकर विन्देश्वरी का अपने पड़ोसी से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान पड़ोसी और उसके कुनबे के अन्य सदस्यों ने मिलकर विन्देश्वरी प्रसाद (35) पुत्र छोटू, लालती देवी (30) पत्नी विन्देश्वरी, शिव कुमारी (40) पत्नी रामचरन को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट होती देख मोहल्ले के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। मोहल्ले के लोगों को आता देख  हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही भुक्तभोगी की तहरीर पर मोहल्ले के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट की घटनाओं को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि घटना की तफ्तीश और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed