{"_id":"69a9df78768857bab302ab4b","slug":"two-people-including-a-youth-from-karari-died-and-one-was-injured-when-a-tractor-overturned-in-chitrakoot-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-137524-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चित्रकूट में ट्रैक्टर पलटने से करारी के युवक सहित दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चित्रकूट में ट्रैक्टर पलटने से करारी के युवक सहित दो की मौत, एक घायल
Fri, 06 Mar 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के पास बुधवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। इसके नीचे दबने से करारी क्षेत्र के युवक समेत दो की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर निवासी मूलचंद्र उर्फ इल्ली (40) पुत्र श्याम लाल सेन चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के अर्पित मिश्र (17) के साथ मशीन से क्षेत्र में धान कुटाई का काम करते थे। बुधवार देर शाम मूलचंद्र ट्रैक्टर लेकर अर्पित मिश्र व उसके चचेरे भाई अनुराग मिश्र के साथ गौतम का डेरा से भौरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह लोग पहाड़ी चौराहा के पास पहुंचे।
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और दूसरा ट्रैक्टर मंगा कर पलटे ट्रैक्टर को सीधा कराया और तीनों को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मूलचंद्र व अर्पित मिश्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनुराग मिश्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
मूलचंद्र की मौत की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बृहस्पतिवार देर शाम मूलचंद के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मूलचंद्र चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उसकी पत्नी करीब छह साल पहले अपनी बेटी को लेकर अपने मायके बिहार चली गई है।