फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two more arrested in Kaushambi Munnabhai

कौशाम्बी में दो और मुन्नाभाई गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 22 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे दो और मुन्नाभाई को शनिवार को बीएसए ने पकड़ लिया। दोनों युवकों के खिलाफ सैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस तरह से तीन दिन की बोर्ड परीक्षा के दौरान अब तक कुल 7 लोग दूसरे के स्थान पर परीक्षा करते हुए दबोचे जा चुके हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा शनिवार को दूसरी पाली में थी। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव ने एसएन इंटर कालेज सिराथू में एक परीक्षार्थी लवलेश कुमार को पकड़ लिया। बीएसए ने बताया कि वह उम्रदराज दिख रहा था। पूछताछ करने पर उसने अपनी जन्मतिथि एक जुलाई 1995 बताई। तलाशी के दौरान उसकी जेब में ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिसमें उसकी वास्तविक जन्मतिथि एक जुलाई 1987 अंकित थी। बीएसए ने बताया कि यह युवक किसी और के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


उसके स्थान पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इसी तरह से बीएसए ने फिरोज गांधी उच्चतर माध्यमिक स्कूल शमसाबाद में मोहित पांडेय पुत्र राम प्रसाद पांडेय अनुक्रमांक 1588281 के स्थान पर राकेश कुमार मौर्य पुत्र मनोज कुमार मौर्य निवासी सिराथू को दबोचा। मोहित पांडेय एसएन इंटर कालेज सिराथू में पंजीकृत छात्र है। बीएसए ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे राकेश कुमार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed