फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two lakh cusecs of water released in Ganga, water level rising rapidly

Kaushambi News: गंगा में छोड़ा गया पौने दो लाख क्यूसेक पानी, तेजी से बढ़ रहा जल स्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two lakh cusecs of water released in Ganga, water level rising rapidly
पहाड़ों पर भारी बारिश का असर जिले में भी दिखने लगा है। जनपद में गंगा-यमुना का जल स्तर बढ़ने लगा है। इसे लेकर तराई में बसे लोग चिंतित हैं। हालांकि, प्रशासन संभावित बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

कौशाम्बी में भले ही बिन बारिश लोग व्याकुल हों, लेकिन पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर यहां दिखने लगा है। क्योंकि, रोजाना वहां से गंगा-यमुना में पानी छोड़ा जाने लगा है। इसके चलते जिले में नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन जगदीश लाल ने बताया कि नरौरा स्थित चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज से शुक्रवार को भी एक लाख 70 हजार 904 क्यूसेक पानी गंगा में पानी छोड़ा गया है। हालांकि, इसका असर अगले 48 घंटे बाद जिले में दिखेगा। शुक्रवार को कुबरी घाट पर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता दिखा। इसके चलते पुरोहितों ने घाट किनारे से तखत हटा लीं। पुरोहित प्रमोद पांडेय ने बताया कि शाम तक लगभग 7-8 फिट पानी बढ़ा हुआ है। खतरे को देख हम लोग सामान सुरक्षित जगह पर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा-यमुना खतरे के निशान से क्रमश: 7 व 10 मीटर नीचे बह रही हैं। सिंचाई विभाग के अफसरों को नदियों के बढ़ते जलस्तर पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। आपदा विशेषज्ञ की टीम को सक्रिय कर तहसीलवार चायल में 39, मंझनपुर में 134 एवं सिराथू में 80 नाव की उपलब्धता कराई गई है। 253 नाविक एवं 16 गोताखोर चिह्नित कर उन्हें हर समय तैयार रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।
-जयचंद्र पांडेय-एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article