{"_id":"61a70b9d218d7708837a9fea","slug":"two-killed-one-injured-including-a-student-after-being-hit-by-an-uncontrolled-tractor-kaushambi-news-ald3216312148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्र समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्र समेत दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
Two killed, one injured, including a student after being hit by an uncontrolled tractor
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के निबिया गांव के समीप रिश्ते के भाई-बहन को मोपेड से स्कूल छोड़ने जा रहे किशोर को मिट्टी लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में किशोर व उसके ममेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किशोर की ममेरी बहन जख्मी हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया।
इस दौरान सीओ सदर केजी सिंह सर्किल के सभी थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में जख्मी बालिका का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पइंसा कोतवाली के अफजलपुरवारी गांव निवासी नूर मोहम्मद का बेटा अबु सइमा (15) अपने ननिहाल पश्चिमशरीरा के निबिया गांव में रहता था। वह यहां वेल्डिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह अबु सइमा अपने मामा के बेटे नुवैद (12), मिस्वा (8) पुत्री इरफान को पश्चिमशरीरा स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल छोड़ने मोपेड से जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह गांव के बाहर मोड़ के पास पहुंचा तभी पश्चिमशरीरा की ओर से सेंगरहा स्थित एक ईंट भट्ठे पर मिट्टी पहुंचाने जा रहे ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में अबु साइमा व नुवैद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मिस्वा को मामूली चोट आई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।
उधर, घटना की जानकारी होने के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया। इस दौरान सीओ की अगुवाई में पहुंची फोर्स ने किसी तरह शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिस्वा का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। इस बाबत सीओ सदर का कहना है कि परिवार के लोगों की तहरीर पर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Two killed, one injured, including a student after being hit by an uncontrolled tractor- फोटो : KAUSHAMBI