फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two including woman died in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Mon, 11 Jul 2022 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two including woman died in road accidents
नारा गांव के समीप मार्ग हादसे में ऊधो श्याम की मौत पर गमजदा परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
जिले के पइंसा व सरायअकिल कोतवाली इलाके में हुए अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम है। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के मोगरी कड़ा निवासी उधौश्याम (32) रविवार दोपहर उदहिन के नारा मोड़ के समीप पैदल जा रहा था। इस दौरान पर बाइक पर आटा पिसाकर लौट रहे युवक ने उधौश्याम को टक्कर मार दी। घटना में उधौश्याम को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उधौश्याम को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे के करन चौराहा स्थित संजीवनी अस्पताल के समीप शनिवार देर रात किसी अज्ञात वाहन ने एक 55 वर्षीय महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला को गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को इलाज ले लिए ले जाती, इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की माने तो महिला नीले रंग का नाइट सूट पहने थी। इसके अलावा उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed