फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two accused arrested in farmer murder case, five absconding

किसान हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

Fri, 24 Sep 2021 12:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in farmer murder case, five absconding
Two accused arrested in farmer murder case, five absconding - फोटो : KAUSHAMBI
मासरायअकिल के तिल्हापुर गांव में बुधवार को जमीन के विवाद में पीटकर हुई किसान की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पांच आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

तिल्हापुर गांव में बुधवार सुबह जमीनी विवाद में किसान रामबहोरी मिश्रा को पड़ोसियों ने लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर खून से लथपथ कर दिया था। उसकी हालत गंभीर देख हमलावर फरार हो गए ।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुन्ना पांडेय, मुन्नू पांडेय, धुन्नू पांडेय, शिवम, शुभम, रितेश व छोटू समेत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

बृहस्पतिवार को चौकी इंचार्ज तिल्हापुर गौरव त्रिवेदी ने इनमें से मुन्ना पांडेय व मुन्नू पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी पांच आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश देकर फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed