फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Trying to convert a young man into a Christian by luring him

धर्मांतरण : लालच देकर युवक को ईसाई बनाने की कोशिश, सत्संग में बुलाकर एक लाख रुपए देने की पेशकश

Mon, 30 Jan 2023 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 12:38 AM IST
सार

पश्चिमशरीरा इलाके में रविवार को धर्मांतरण के आरोप का एक और मामला सामने आया है। एक युवक ने कस्बे के एक व्यक्ति पर सत्संग के बहाने धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trying to convert a young man into a Christian by luring him
Kaushambi : नंदलाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमशरीरा इलाके में रविवार को धर्मांतरण के आरोप का एक और मामला सामने आया है। एक युवक ने कस्बे के एक व्यक्ति पर सत्संग के बहाने धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने धर्म परिवर्तन करने पर उसे एक लाख रुपये देने की भी बात कही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के सरसवां गांव का नंदूलाल सरोज मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। नंदू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले दिनों उसे पश्चिमशरीरा का एक व्यक्ति मिला। उन्होंने बताया कि वह सत्संग चलाते हैं। सत्संग में आने पर घर के भूत प्रेत एवं बुरी आत्माएं निकल जाएंगी। व्यक्ति के कहने पर वह सत्संग में गया। जहां पर सत्संग संचालक ने उसे एक हजार रुपये दिए और ईसाई धर्म स्वीकार करने का दबाव डाला।

विज्ञापन


धर्म परिवर्तन करने पर बदले में एक लाख रुपये दिलाने की पेशकश की। पीड़ित युवक ने बताया कि उसने सत्संग संचालक की पेशकश को ठुकरा दिया। विरोध कर उसके कहा कि वह हिंदू धर्म को मानने वाला है, तो इसाई कैसे बन सकता है। इस पर सत्संग संचालक ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर पश्चिमशरीरा रमेश पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद गुण दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed