{"_id":"5c88008cbdec22764d26dfef","slug":"trying-to-burn-marriage-for-dowry-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
Wed, 13 Mar 2019 12:36 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर चकिया गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता की मां ने सोमवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
कोखराज कोतवाली इलाके के साकिन मलाका डाक गांव की सोनिया पत्नी अंधू ने बताया कि उसने अपनी बेटी इंद्राणी का विवाह करीब छह साल पहले हिसामपुर चकिया निवासी एक युवक से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मां का कहना है कि रविवार सुबह ससुरालीजनों ने उसकी बेटी की लाठी-डंडे से पिटाई की। केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। मोहल्ले वालों के आने पर हत्या में कामयाब नहीं हुए तो घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक मर्तबा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर एसपी से शिकायत की गई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी एसओ को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।