फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   trucks se wasuli ka video viral

ट्रकों से वसूली का वीडियो वायरल

Sat, 01 Dec 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 01 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
trucks se wasuli ka video viral
Rupee
चायल। अफसरों की तमाम कोशिशों के बाद भी बालू से ओवरलोड वाहनों से वसूली का सिलसिला नहीं थम रहा है। रातभर पुलिसकर्मी खुद ओवरलोड वाहनों को पास कराते हैं। पुलिस की वसूली का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद अफसर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद में चंद पैसे की खातिर सड़कों का दिवाला निकाला जा रहा है। ताजा  मामला सरायअकिल कोतवाली के बेनीराम कटरा का सामने आया। यहां चौराहे पर डायल-100 की गाड़ी रात को बाकायदा सायरन बजाते हुए ओवरलोड बालू लदे ट्रकों से वसूली करती नजर आई। सड़क किनारे खड़ा वर्दी पहने जवान ओवरलोड ट्रकों से वसूली में मस्त था। सिपाही को इतना भी खौफ नहीं था कि रास्ते से पुलिस या प्रशासन का कोई अफसर उधर से गुजर सकता है। एक ट्रक चालक ने नाम नहीं छापने की शर्त बताया कि वसूली का यह सिलसिला रवन्ना संग्रह केंद्र से ही शुरू हो जाता है। सरायअकिल इलाके के बालू घाटों से इसी तरह रोजाना सैकड़ों ट्रक ओवरलोड बालू पार कराई जाती है। यह बालू पिपरी के रास्ते भगवतपुर होते हुए प्रयागराज जाती है। एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि फिलहाल वीडियो उन तक नहीं पहुंचा है। वायरल वीडियो उन तक पहुंचा तो जांच कराकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed