{"_id":"62b35afb1ef1fa771a06d0ff","slug":"troubled-youth-committed-suicide-by-hanging-kaushambi-news-ald335724096","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
लहना गांव के मृतक रमेशचंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के लहना गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक युवक ने बीमारी से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लहना गांव का रमेशचंद्र (31) किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। कई महीने से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। रोजाना की तरह मंगलवार की रात घर के सभी लोग आंगन में सो गए। रमेश चंद्र कमरे के अंदर सोने चला गया। सुबह पांच बजे जब परिजन उठे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने मोहल्ले वालों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। अंदर रमेश की लाश फंदे पर लटकती देख परिजनों की चीखें निकल गईं।
रोने-बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। परिजनों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर रमेश ने आत्महत्या की है। उसके दो बेटे व तीन बेटियां हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सैनी के युवक की पुणे में मौत
सैनी कोतवाली के उंचरावा मजरा खड़गपुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार का 28 वर्षीय बेटा राजकुमार पुणे में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। वहीं पर मंगलवार की सुबह संदिग्ध दशा में उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को परिजन युवक का शव लेने के लिए पुणे रवाना हो गए।