{"_id":"5dbb92988ebc3e014031a5cf","slug":"treatment-started-of-tb-patient-after-the-order-of-cm-yogi-aaditya-nath-kaushambi-news-ald258920614","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के फरमान पर टीबी पीड़ित बलराम का शुरू हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के फरमान पर टीबी पीड़ित बलराम का शुरू हुआ इलाज
विज्ञापन
treatment started of tb patient after the order of cm yogi aaditya nath
- फोटो : KAUSHAMBI
सीएम के फरमान पर टीबी पीड़ित बलराम का शुरू हुआ इलाज
ट्विटर पर मिली जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने दिखाई मानवीय संवेदना
बारा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदना से भूमिहीन बलराम पांडेय को जिंदगी की नई आस फिर से जग गई। आर्थिक तंगी के कारण क्षयरोगी का दो महीने से इलाज नहीं हो पा रहा था। दो महीने से बगैर इलाज के घर पर पड़े बलराम का दुख किसी ने ट्वीट किया तो सीएम ने संज्ञान ले लिया। इसके बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सीडीओ इंद्रसेन सिंह व सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी को भेजकर बलराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सदर तहसील के सीएचसी बारा के अंतर्गत गोपसहसा गांव निवासी बलराम पांडेय (45) भूमिहीन है। बलराम एक झोपड़ीनुमा घर में पत्नी शांती और दस बच्चों के साथ रहता है। पिछले कुछ दिनों से बलराम टीबी से ग्रसित है। दो महीने से वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गया। आर्थिक तंगी के कारण उसका इलाज नहीं हो पा रहा है। बलराम को सिर्फ पात्र गृहस्थी का कार्ड बना है, जिसमें 35 किलो अनाज ही उसे मिलता है। आयुष्मान भारत योजना का कार्ड भी नहीं बना था। इसे लेकर गांव के किसी व्यक्ति ने बलराम की हालत सोशल मीडिया पर वॉयरल करने के साथ ही सीएम की ट्वीट कर दिया। इस पर तमाम लोगों ने अपने कमेंट व दर्द भरी कहानी को शेयर किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे संज्ञान लेकर मानवीय संवेदना दिखाई और डीएम मनीष कुमार वर्मा को फौरन पीड़ित के मुकम्मल इलाज कराने का आदेश दिया। गुरुवार दोपहर सीएम कार्यालय से फोन आते ही प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया। डीएम ने फौरन सीडीओ, सीएमओ, डीपीआरओ को बलराम के घर भेज दिया। सीडीओ के निर्देश पर सीएमओ ने बलराम को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके अलाला बलराम के परिवार की आर्थिक स्थित को देखते हुए उसे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

treatment started of tb patient after the order of cm yogi aaditya nath- फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन