{"_id":"5e8ccc4e8ebc3e773d1886cf","slug":"tractor-crushes-woman-riding-bike-dies-kaushambi-news-ald272838362","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव के समीप मंगलवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। इलाके के पिंडरा सहाबनपुर गांव के समीप मंगलवार सुबह बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार एक महिला को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। बाइक चला रहे युवक को मामूली चोट लगी है।
पश्चिमशरीरा निवासी विक्रम करारी क्षेत्र के पिपरकुंडी गांव स्थित भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह परिवार के साथ यहीं रहता भी है। दो दिन पहले उसकी पत्नी सुमन (35) पश्चिमशरीरा चली गई थी। मंगलवार सुबह वह पड़ोसी युवक के साथ बाइक से फिर भट्ठा लौट रही थी। पिंडरा सहाबनपुर के समीप पीछे से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुमन गिरकर पहिए के नीचे आ गई। जिससे ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए गुजर गया। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।