फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   took the oath of cleanness

विद्यार्थियों, नागरिकों को दिलाया स्वच्छता का संकल्प

Tue, 08 Jan 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल। आईटीबीपी जवानों ने सोमवार को सरायअकिल कस्बा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों व नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। साथ ही सभी को राष्ट्रहित में काम करने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन


भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के दस जवान सोमवार सुबह साइकिल यात्रा करते हुए स्वच्छ गंगा, स्वच्छ भारत व राष्ट्रहित का संदेश लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां विद्यार्थियों के साथ नागरिकों को भी स्वच्छता तथा राष्ट्रहित में काम करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक/ चेयरमैन शिवदानी ने की। आईटीबीपी के सहायक कमांडर राकेश सिंह ने कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे तथा स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाना है। लोग राष्ट्रहित में काम करेंगे, तभी देश की तरक्की होगी। सहायक कमांडर ने नगर अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर सहायक कमांडर परमानंद गौतम, डॉ. रितेश रेड्डी, प्रधानाचार्य सीपी सिंह, राजेश चौधरी, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed