{"_id":"5cc0b3b7bdec22144b7f1916","slug":"told-for-voting-to-the-staff-taking-part-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट से ही बूथ पर वोट डाल सकेंगे मतदान कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट से ही बूथ पर वोट डाल सकेंगे मतदान कर्मी
Thu, 25 Apr 2019 12:36 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के रहने वाले ऐसे कर्मी जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी है वह अपने इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे संसदीय क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारी पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। यह बातें समान्य प्रेक्षक मानसी निम्भल और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताई।
बुधवार को अफसरों ने कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान इवीएम मशीनों का विधान सभावार रैण्डमाइजेशन किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 26 अप्रैल को भवंस मेहता कॉलेज में होगा। बताया कि प्रशिक्षण के समय मतदान कर्मियों को पोस्टल बैलेट की व्यवस्था दी गई है। निर्वाचन क्षेत्र से बाहर निवास करने वाले मतदान कर्मी पोस्टर बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि मतदान के लिए प्रत्याशी के एजेंट समय से पोलिंग बूथ पर मौजूद रहें। मतदान से एक घंटे पहले मॉकपोल कराया जाएगा। मॉकपोल के समय 15 मिनट ही प्रत्याशियों के एजेंट का इंतजार किया जाएगा। इस दौरान सूचना विज्ञान अधिकारी रवींद्र जायसवाल ने बेवसाइट के जरिए रैण्डमाइजेशन की प्रक्रिया प्रतिनिधियों के सामने पूरी की।