{"_id":"117ce453f5bd450daffd44a9d77d1c24","slug":"today-flutter-flag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फहरेगा तिरंगा झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फहरेगा तिरंगा झंडा
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर सोमवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पुलिस लाइन में मुख्य परेड होगी। जिलाधिकारी राजमणि यादव परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले डीएम कलेक्ट्रेट में झंडा फहराएंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर मंझनपुर चायल और सिराथू ब्लाक मुख्यालयों में विकलांगों को ट्राई साइकिल आदि उपकरण वितरित किए जाएंगे।
गणतंत्र दिवस की 66वीं वर्षगांठ सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। जिला सूचना अधिकारी जेएन यादव ने बताया कि गणवतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया है। इसमें जिलाधिकारी राजमणि यादव परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट में झंडा फहराएंगे। साथ विकलांगों को ट्राईसाइकिल, बैशाखी, कान की मशीन, छड़ी आदि उपकरणों का वितरण करेगे।
जिला असप्ताल में मरीजों को फल का वितरण किया जाएगा। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से ओसा चौराहा से जिला स्टेडियम तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। स्कूली बच्चे प्रभातफेरी निकालेंगे। शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें अव्वल आने वाले बच्चों को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्टेडियम में 11 बजे जिलाधिकारी एकादश और जनपद न्यायाधीश एकादश के बीच सदभावना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी राजमणि यादव ने जनपद वासियों को भारतीय गणतंत्र के 65वीं वर्षगांठ की बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने सभी को अपने उत्तरदायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने के संकल्प के साथ देश व समाज को आगे ले जाने की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने भी जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।