फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tips for students to be successful

छात्र-छात्राओं ने जाना कामयाबी का गुरुमंत्र

Sun, 08 Feb 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 08 Feb 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tips for students to be successful
मंझनपुर (कौशाम्बी)। लक्ष्य, लगन और समय प्रबंधन से ही स्वर्णिम सफलता हासिल की जा सकती है। छात्र-छात्राओं को कामयाबी का यह गुरुमंत्र रेजोनेंस एडवेंचर कोटा राजस्थान से भरवारी आए कैरियर काउंसलर सुरेंद्र सिंह यादव ने दिया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को लगातार अभ्यास करते रहने की भी सीख दी।
विज्ञापन


एनडी स्कूल भरवारी में रविवार को कैरियर काउंसलिंग और मोटीवेसन क्लास का आयोजन किया गया था। इसमें राजस्थान कोटा से आए कैरियर काउंसलर सुरेंद्र सिंह यादव ने बच्चों को सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करने की सलाह दी। कहा कि युवक-युवतियों को हाईस्कूल के समय ही यह तय करना जरूरी है, कि उन्हें किस क्षेत्र में कैरियर बनाना है। इसके बाद उसे हासिल करने की मन में पक्की धुन रखनी होगी।
विज्ञापन


कहा कि लक्ष्य, लगन, समय प्रबंधन, आत्ममंथन, अभ्यास ही कामयाबी का सूत्र है। इसी से बड़ी से बड़ी मंजिल प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग, सिविल, बैंकिंग, एक्टिंग आदि क्षेत्रों और उससे संबंधित महत्वपूर्ण संस्थानों की भी जानकारी दी। सीख दी कि प्रत्येक व्यक्ति की अपनी रुचि होती है। उसे अपनी इसी रुचि के हिसाब से कैरियर चुनने की आजादी सबसे अहम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें माता-पिता, गुरू आदि की सहभागिता सिर्फ 10 फीसदी होनी चाहिए, तभी लड़के-लड़कियां सफलता की बुलंदी छू सकते हैं। बताया कि आज के दौर में कोई भी क्षेत्र छोटा अथवा बड़ा नहीं है। सभी क्षेत्र में शून्य से लेकर शिखर तक की सफलता अर्जित की जा सकती है। वहीं रसायन शास्त्र के विशेषज्ञ पारस ठाकुर ने भी छात्र-छात्राओं को रसायन विज्ञान के माध्यम से किस क्षेत्र में कैसा कैरियर बनाया जा सकता है।


इसकी जानकारी दी। मौके पर गिरी राज नारायण, विक्टर डासन, प्रधानाचार्य जीतेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह, एस चंद्रा, आरसी जायसवाल, रजत राम, विजय यादव, अभिषेक कुमार, सुरेखा मिश्रा, रंजीत सिंह, आनंद मिश्रा, केपी तिवारी, दिनेश चौहान, डीके पाल, डीएन पांडेय, संदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed