{"_id":"5f9c64e88ebc3e1a22571ed6","slug":"three-including-brother-and-sister-going-to-mundan-ceremony-died-in-an-accident-kaushambi-news-ald290324564","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडन संस्कार में जा रहे भाई-बहन समेत तीन की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडन संस्कार में जा रहे भाई-बहन समेत तीन की हादसे में मौत
विज्ञापन
Three including brother and sister going to Mundan ceremony died in an accident
- फोटो : KAUSHAMBI
चित्रकूट जिले के भदेहदू के समीप शुक्रवार दोपहर हुए एक हादसे में सगे भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में मृतक बच्चों के माता-पिता को गंभीर हालत में प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग स्पार्कियो से एक बच्चे का मुंडन कराने चित्रकूट धाम जा रहे थे।
कड़ा धाम कोतवाली के अलीपुर जीता गांव निवासी मनोज शुक्ला (35) पुत्र अवधेश शुक्ला की ससुराल चित्रकूट जिले के राजापुर कोतवाली के बिहरवा गांव में है। मनोज की ससुराल में एक बच्चे का मुंडन संस्कार था।
बृहस्पतिवार को मनोज अपनी पत्नी मीनू न बेटी ईशू (5) और बेटे शिव (3) के साथ ससुराल गए थे। शुक्रवार को मुंडन का कार्यक्रम चित्रकूट धाम में होना था। इसके लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने स्कार्पियो बुक कराई थी। स्कार्पियो में मनोज, उसकी पत्नी मीनू, दोनों बच्चे, सास उर्मिला पांडेय व साली ममता सवार होकर चित्रकूट के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
जैसे ही वाहन राजापुर कोतवाली के भदेहदू गांव के समीप पहुंचा अचानक गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। घटना में ईशू, शिव व उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज और मीनू को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी मनोज व उसकी पत्नी मीनू को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा। दोपहर करीब ढाई बजे मनोज के पिता अवधेश को किसी ने फोन कर घटना की जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने के लिए चित्रकूट रवाना हो गए हैं।