फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three colleges Recognition in danger

तीन कॉलेजों की मान्यता खतरे में

Wed, 04 Mar 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three colleges Recognition in danger
तीन कॉलेजों की मान्यता खतरे में
विज्ञापन

केंद्र के बाहर से कॉपी लिखाने पर सख्त हुआ विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र बने जिले के तीन विद्यालयों की मान्यता पर खतरा में है। इनमें से दो केंद्रों पर बाहर से कॉपी लिखवाने का आरोप है तो एक में परीक्षा के दौरान मुन्ना भाई पकड़े गए थे। डीआईओएस की रिपोर्ट पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी कॉलेजों को नोटिस जारी कर जवाब.तलब किया है। हफ्ते भर के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
25 फरवरी को हरिओम साहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (उमावि) अजुहा में प्रबंधक के भतीजे द्वारा बाहर से लिखवाकर लाई गई 31 उत्तर पुस्तिकाएं बंडल में मिलाने की कोशिश की गई थी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के विरोध करने पर उसने अभद्रता भी किया था। मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी के दो दिन बाद श्रीकृष्ण चंद्र भरुहिया इटर कॉलेज बैरगांव में पांच मुन्ना भाइयों को पकड़ा गया था। ये सभी दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने प्रबंधक व उसके बेटे समेत 13 लोगों के खिलाफ सरायअकिल कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। इसी तरह से एसओजी ने सोमवार की भोर श्याम किशोर इंटर कॉलेज जवई पड़री के केंद्र व्यवस्थापक व एक अन्य को इंटर गणित व जीव विज्ञान की लिखी हुई 13 कॉपियों के साथ पकड़ लिया था। डीआईओएस एसके सिंह ने भी अपनी तरफ से केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति की थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बोर्ड परीक्षा में हुई इन गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। सचिव ने तीनों केंद्रों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। डीआईओएस ने बताया कि हफ्ते भर के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed