{"_id":"622900bd43177f45f748eef9","slug":"there-was-a-rumor-to-change-evm-dm-himself-got-his-vehicle-checked-kaushambi-news-ald3285601124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kausambhi Election Seat Result: ईवीएम बदलने की थी अफवाह, डीएम ने खुद कराया अपना वाहन चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kausambhi Election Seat Result: ईवीएम बदलने की थी अफवाह, डीएम ने खुद कराया अपना वाहन चेक
विज्ञापन
There was a rumor to change EVM, DM himself got his vehicle checked
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एग्जिट पोल आने के बाद से सपा की हलचल तेज हो गई है। सपा कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी ओसा स्थित स्ट्रांगरूम को अपने सख्त सुरक्षा घेरे में ले लिया है। हालात यह रहे कि बुधवार को स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करके बाहर निकले जिलाधिकारी की गाड़ी को भी सपा कार्यकर्ताओं ने रोक कर तलाशी ली।
विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
प्रदेश में एग्जिट पोल आने के बाद खासकर सपा खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेसवार्ता कर कहा कि वराणसी, सोनभद्र सहित कई जिलों में ईवीएम हटाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। अखिलेश ने अपील किया कि कार्यकर्ता गणना स्थल के पास रहे और घबराएं नहीं। जिन सेंटर पर बेईमानी की बात होगी वहां का प्रशासन गणना में देरी करेगा। इस पर कार्यकर्ताओं को सचेत रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अखिलेश का यह बयान अखबारों व सोशल मीडिया में जारी होने के बाद बुधवार सुबह से ही भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर डट गए। दोपहर में जिलाधिकारी सुजीत कुमार स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करने पहुंचे तो वापस लौटने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया।
इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
वह लोग डीएम की गाड़ी को चेक करना चाहते थे। डीएम खुद ही अपनी गाड़ी की तलाशी लेने का आदेश दिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को चेक किया। कुछ नहीं मिलने के बाद डीएम बोले अब चलूं, और कहा कि निष्पक्ष मतगणना होगी। किसी तरह की गफलत नहीं पालें।