फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   There was a jam in Manjhanpur, traffic kept crawling from the intersection to the tehsil road

Kaushambi News: मंझनपुर में लगा जाम, चौराहे से तहसील मार्ग तक रेंगता रहा यातायात

Sat, 06 Sep 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 06 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
There was a jam in Manjhanpur, traffic kept crawling from the intersection to the tehsil road
मंझनपुर चौराहे से बाजार जाने वाले मोड़ पर लगा जाम।    संवाद
शुक्रवार और सोमवार को बाजार के दिन मंझनपुर में लोगों को जाम की गंभीर समस्या से जूझना पड़ता है। सुबह से ही चौराहे पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई और दोपहर तक हालत बिगड़ गई। चौराहे से तहसील मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टेंवा, धाता, देउरा, आलमाबाद और टेनशाह सहित आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर सब्जी और अन्य दुकानों के ठेले लग जाने से पैदल चलना भी कठिन हो गया। कई जगह बेतरतीब पार्किंग ने स्थिति को और बदतर बना दिया। गर्मी और उमस में जाम में फंसे लोग परेशान होकर जगह-जगह नाराजगी जताते दिखे। राहगीरों का कहना है कि बाजार के दिन यहां जाम लगना आम समस्या बन चुकी है लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाता।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अव्यवस्थित तरीके से दुकानें और ठेले लगाने से यह दिक्कत बढ़ रही है। वहीं वाहन चालकों का कहना है कि पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं लेकिन भीड़ और अव्यवस्था के आगे व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मांग की कि बाजार के दिन प्रशासन विशेष ट्रैफिक योजना लागू करे और अतिक्रमण पर सख्ती बरते। साथ ही पार्किंग की अलग व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क पर दबाव न पड़े। राहगीरों का कहना है कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो आम जनता इसी तहर परेशान होती रहेगी।
बोले राहगीर
मंझनपुर कस्बे में जाम में फंसे कार सवार सुरेश ने बताया कि उन्हें तहसील चौराहे तक पहुंचने में 20 मिनेट से अधिक समय लग गया। जबकि, सामान्य दिनों में यह दूरी पांच से सात मिनट में तय हो जाती है। दिनेश ने कहा कि जाम की वजह से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। वहीं रामरूप ने कहा कि हर बार जाम की समस्या होती है लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल रहा।
रामनेवाज का कहना था कि पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं लेकिन भीड़ के आगे व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। इसी तरह बच्चा लाल ने बताया कि गर्मी और उमस में जाम में फंसे रहने से हालत बिगड़ जाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ठेले और दुकानों को व्यवस्थित करने के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए।

- जाम की समस्या दूर करने के लिए तहसील प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। यह टीम बाजार के दिनों में सड़कों से अतिक्रमण हटाने और यातायात बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। इस पहल से यातायात सुचारू रहेगा और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। - एसपी वर्मा, एसडीए मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed